NOTIFICATION - MADHYA PRADESH PUBLIC HEALTH SERVICE CORPORATION - MPPHSCL
SN
Type
Notification Details
View
1
Text
यह निर्णय लिया जाता है कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा एक से अधिक पदों हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं तथा उन पदों की लिखित परीक्षा एक ही पाली (Single Shift) में आयोजित की गई है, ऐसे अभ्यर्थियों के लिए उनके किसी एक आवेदन (Application) के आधार पर एक ही प्रवेश-पत्र (Admit Card) जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड कर वे संबंधित लिखित परीक्षा में सम्मिलित होंगे।उक्त लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंक उनके द्वारा आवेदन किए गए अन्य सभी संबंधित पदों, जिनकी लिखित परीक्षा उसी पाली (Single Shift) में आयोजित की गई है, के लिए भी समान रूप से मान्य होंगे।
-
2
Text
निर्णय बिंदु: "यह निर्णय लिया जाता है कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा एक से अधिक पदों हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है तथा उन पदों की लिखित परीक्षा एक ही पाली (Single Shift) में आयोजित की जानी है, ऐसे अभ्यर्थियों द्वारा उक्त परीक्षा में प्राप्त अंक उनके द्वारा आवेदन किए गए अन्य संबंधित पदों के लिए भी समान रूप से मान्य होंगे। उक्त प्राप्तांकों के आधार पर प्रत्येक संबंधित पद की पृथक-पृथक मेरिट सूची, संबंधित पद की पात्रता, आरक्षण, चयन मापदण्ड एवं अन्य लागू नियमों के अधीन तैयार की जाएगी।
-
3
Notification
मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन भर्ती 2026 – प्रश्न पत्र एवं परीक्षा संबंधी सूचना